द इंडियन व्यू

हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सर्वेक्षण के लिए PM Modi दिल्ली से हुए रवाना, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के बाद बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत सरकार इस कठिन समय में लोगों के साथ खड़ी…

Ragwendra P Singh
September 9, 2025
2 min read
हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सर्वेक्षण के लिए PM Modi दिल्ली से हुए रवाना, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के बाद बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत सरकार इस कठिन समय में लोगों के साथ खड़ी है. आपको बता दें, प्रधानमंत्री मंगलवार (9 सितंबर) को हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और कांगड़ा हवाई अड्डे पर उच्चस्तरीय बैठक लेंगे. इसमें राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य अधिकारी शामिल होंगे. आशा की जा रही है कि प्रधानमंत्री यहां विशेष राहत पैकेज की घोषणा कर सकते हैं.

प्रभावित परिवारों से मुलाकात और सुरक्षा व्यवस्था
पीएम मोदी आपदा प्रभावित परिवारों से भी मिलेंगे और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा आपदा मित्र टीम से बातचीत करेंगे. सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) और प्रदेश पुलिस के 400 जवान तैनात रहेंगे. कांगड़ा हवाई अड्डे पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक उड़ानों पर रोक रहेगी. सड़क यातायात बाधित नहीं होगा और आवश्यक सेवाएं चलती रहेंगी.

राज्य सरकार की मांगें
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बताया कि वे प्रधानमंत्री से विशेष राहत पैकेज की मांग करेंगे. आपदा प्रभावित लोगों को समय पर मदद और नियमों में छूट देने की भी अपील की जाएगी. बेघर लोगों को मकान बनाने के लिए वन अधिकार कानून में छूट देने की मांग की जाएगी. इसके अलावा प्रदेश की क्षति और जरूरतों से जुड़ा एक मांगपत्र प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा.

यह दौरा हिमाचल को राहत देने और राज्य में आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…