हिमंता बिस्वा सरमा पर राहुल गांधी की टिप्पणी को भाजपा ने आपत्तिजनक बताया
नई दिल्ली : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को जेल भेजने की राहुल गांधी की टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी ने आपत्तिजनक बताया है। भाजपा ने कहा कि खुद जमानत पर बाहर रहने वाले परिवार द्वारा किसी मुख्यमंत्री को जेल…

नई दिल्ली : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को जेल भेजने की राहुल गांधी की टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी ने आपत्तिजनक बताया है। भाजपा ने कहा कि खुद जमानत पर बाहर रहने वाले परिवार द्वारा किसी मुख्यमंत्री को जेल भेजने की बात करना विडंबनापूर्ण है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सैयद जफर इस्लाम ने गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि इस तरह के बयानों से राहुल गांधी असम में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
हिमंता बिस्वा सरमा चुनाव जीत कर असम के मुख्यमंत्री बने हैं, न कि राहुल गांधी के रहमोकरम पर। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना सहित कांग्रेस शासित हर राज्य में “राहुल मॉडल” फ्लॉप हो चुका है। जबकि भाजपा की हर राज्य सरकार का “सुशासन मॉडल” आज पूरे देश की जनता देख रही है और इसीलिए भाजपा को विजयी बना रही है।
बिहार की मतदाता सूची के “विशेष गहन पुनरीक्षण”(एसआईआर) मामले में विपक्ष के बयान को लेकर डॉ. इस्लाम ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस समेत विपक्षी नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर निराधार बयानबाजी कर रहे हैं। विपक्ष के नेता भ्रम की राजनीति कर बिहार में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। डॉ. इस्लाम ने कहा कि बिहार की जनता जंगलराज स्थापित करने वालों को दोबारा मौका न देने का पूरा मन बना चुकी है। इसीलिए बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सुशासन सरकार बनने जा रही है।
बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा को लेकर डॉ. इस्लाम ने कहा कि यह दर्शाता है कि एनडीए सरकार पूरी तरह जनकल्याण के लिए समर्पित है। बिहार की जनता इस फैसले का स्वागत कर रही है और एक बार फिर बिहार की जनता पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनाने जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
