हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे
नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व एशिया में तैनाती के दौरान भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के तीन जहाज सिंगापुर की यात्रा पूरी करने के बाद वियतनाम के दा नांग स्थित तिएन सा बंदरगाह पहुंचे हैं। भारतीय जहाजों आईएनएस दिल्ली, शक्ति,…

नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व एशिया में तैनाती के दौरान भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के तीन जहाज सिंगापुर की यात्रा पूरी करने के बाद वियतनाम के दा नांग स्थित तिएन सा बंदरगाह पहुंचे हैं। भारतीय जहाजों आईएनएस दिल्ली, शक्ति, सतपुड़ा और किल्टन का वियतनाम पीपुल्स नेवी और वियतनाम पीपुल्स कमेटी ने औपचारिक स्वागत किया, जो भारत-वियतनाम द्विपक्षीय संबंधों की गर्मजोशी और बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।
पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल सुशील मेनन के नेतृत्व ने इन जहाजों ने 24 जुलाई को वियतनाम के दा नांग स्थित तिएन सा बंदरगाह पर लंगर डाला। इस इस यात्रा के दौरान रियर एडमिरल सुशील मेनन सैन्य क्षेत्र 5, वियतनाम पीपुल्स आर्मी, दा नांग पीपुल्स कमेटी और नौसेना क्षेत्र 3, वियतनाम पीपुल्स नेवी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इन बैठकों में समुद्री सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों और विशेष रूप से नौसेना क्षेत्र में रक्षा सहयोग को बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।
नौसेना के कैप्टन विवेक मधवाल ने बताया कि दोनों नौसेनाएं इस दौरान परिचालन योजना चर्चाओं और ऑन-बोर्ड ब्रीफिंग सहित व्यावसायिक बातचीत के व्यापक दायरे में भाग लेंगी, जिसका उद्देश्य अंतर-संचालन और आपसी समझ को मजबूत करना है। इसके अतिरिक्त इस यात्रा में कई सामुदायिक और सांस्कृतिक आउटरीच गतिविधियां, मैत्रीपूर्ण खेल कार्यक्रम और निर्देशित जहाज यात्राएं होंगी।वियतनाम की यह यात्रा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नियमआधारित, समावेशी समुद्री व्यवस्था को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।-----------------------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
