द इंडियन व्यू

हार के बावजूद जीत: सिटी ने फॉरेस्ट को हराकर एफए कप फाइनल में जगह बनाई

कोच पेप गार्डियोला की देखरेख में मैनचेस्टर सिटी का सबसे खराब सत्र भी ट्रॉफी के साथ समाप्त हो सकता है क्योंकि टीम ने रविवार को वेम्बली स्टेडियम में नॉटिंघम फॉरेस्ट को 2-0 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष एफए कप फाइनल में जगह…

Ragwendra P Singh
April 28, 2025
1 min read
हार के बावजूद जीत: सिटी ने फॉरेस्ट को हराकर एफए कप फाइनल में जगह बनाई

कोच पेप गार्डियोला की देखरेख में मैनचेस्टर सिटी का सबसे खराब सत्र भी ट्रॉफी के साथ समाप्त हो सकता है क्योंकि टीम ने रविवार को वेम्बली स्टेडियम में नॉटिंघम फॉरेस्ट को 2-0 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष एफए कप फाइनल में जगह बनाई।

@EmiratesFACup

सिटी टीम को यह सफलता उसी दिन मिली जब वह आधिकारिक तौर पर इंग्लिश प्रीमियर लीग के खिताबी दौड़ से बाहर हो गयी। इससे प्रशंसकों को निराशाजनक सत्र के बीच खुशी मनाने का कुछ मौका मिल गया।

रिको लुईस ने मैच के दूसरे मिनट में गोल कर के टीम को बढ़त दिलाई जबकि रक्षापंक्ति के खिलाड़ी जोस्को ग्वारडिओल ने 51वें मिनट में कॉर्नर से हेडर के जरिए गोल में बदल कर बढ़त दोगुनी कर दी। फॉरेस्ट टीम ने इसके बाद तीन बार गोल करने के मौके बनाये लेकिन टीम एक को भी भुनानो में सफल नहीं रही।

सिटी की टीम इससे पहले चैंपियंस लीग में भी अंतिम 16 चरण में पहुंचने में नाकाम रही थी। एफए कप के फाइनल मे उसके सामने क्रिस्टल पैलेस की चुनौती होगी। यह मैच 17 मई को खेला जायेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।