समाचार पोर्टल

हार के बावजूद एससी दिल्ली के डेब्यू मैच में उमड़ा दर्शकों का हुजूम

इंडियन सुपर लीग 2026-27 सत्र में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली (एससी दिल्ली) के लिए पहला मैच उत्साह बढ़ाने वाला रहा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम का समर्थन करने के लिए 14,971 दर्शक आए। दर्शकों की संख्या इस…

Ragwendra P Singh
October 17, 2026
2 min read
हार के बावजूद एससी दिल्ली के डेब्यू मैच में उमड़ा दर्शकों का हुजूम

इंडियन सुपर लीग 2026-27 सत्र में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली (एससी दिल्ली) के लिए पहला मैच उत्साह बढ़ाने वाला रहा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम का समर्थन करने के लिए 14,971 दर्शक आए। दर्शकों की संख्या इस बात का सबूत है कि इस नए क्लब में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है।

क्लब राजधानी में अपनी मजबूत पहचान और फैन बेस बनाना चाहता है। साथ ही, यह राष्ट्रीय राजधानी में फुटबॉल को लेकर बढ़ते क्रेज का भी सबूत है। हालांकि, मैच का परिणाम एससी दिल्ली के पक्ष में नहीं रहा। मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। लालरिनलियाना हनामते ने 23वें मिनट में एससी दिल्ली के लिए पहला गोल मारा।

हनामते ने मनोज मोहम्मद के बनाए गए मूव को गोल में बदलकर होम टीम को अच्छी बढ़त दिलाई। पहले हाफ में शानदार खेल दिखाने के बाद दिल्ली ने हाफ-टाइम तक अपनी बढ़त बनाए रखी। मेहमान टीम ने दूसरे हाफ में वापसी की और ली इरविन ने 56वें मिनट में गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। चार मिनट बाद मिगुएल फिगुएरा ने गोल करके मोहन बागान को निर्णायक बढ़त दिलाई।

साभार : गूगल

आखिरी समय में भी दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिशें जारी रखीं, लेकिन सफलता किसी टीम को नहीं मिली। समीर जेल्जकोविच ने बॉक्स के अंदर से नोरा फर्नांडीस को परखा, जबकि अल्बर्टो रोड्रिगेज ने कॉर्नर के बाद हेडर से क्रॉसबार के ऊपर से शॉट मारा। मनवीर सिंह ने भी मैच के आखिर में एससी दिल्ली के गोलकीपर को बचाव करने के लिए मजबूर किया, क्योंकि मेहमान टीम अपनी बढ़त बढ़ाना चाहती थी।

एससी दिल्ली के लिए लालरिनलियाना हनामते ने 90+6वें मिनट में क्रॉसबार के ऊपर से शॉट मारा। लेकिन, मेरिनर्स ने आखिरी पलों तक टिके रहकर 2-1 से जीत हासिल की और दूसरे हाफ में शानदार वापसी करके तीनों पॉइंट्स हासिल किए। सीजन शुरुआती दौर में है। एससी दिल्ली घरेलू सपोर्ट का फायदा उठाना चाहेगी और अगले मैचों में जीत हासिल करना चाहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी

फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…

शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल

भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…

संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…

दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब

दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…