द इंडियन व्यू

हाबरा और अशोकनगर में मेट्रो का वादा, अमित शाह के बयान से बढ़ी चर्चा

उत्तर 24 परगना : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच उत्तर 24 परगना के हाबरा और अशोकनगर में मेट्रो चलाने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हाबरा में एक जनसभा के दौरान इन दोनों…

Ragwendra P Singh
April 23, 2026
2 min read
हाबरा और अशोकनगर में मेट्रो का वादा, अमित शाह के बयान से बढ़ी चर्चा

उत्तर 24 परगना : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच उत्तर 24 परगना के हाबरा और अशोकनगर में मेट्रो चलाने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हाबरा में एक जनसभा के दौरान इन दोनों शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने का वादा किया।

 

हाबरा के बाणीपुर चौमाथा के पास आयोजित सभा में अमित शाह ने भाजपा उम्मीदवार देवदास मंडल और अशोकनगर के उम्मीदवार सुमय हीरा के समर्थन में प्रचार करते हुए कहा कि मेट्रो शुरू होने से इलाके की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा और लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी। दरअसल, हाबरा और अशोकनगर दोनों ही महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, खासकर हाबरा में बड़े चावल बाजार और सूती वस्त्र के हाट होने के कारण भारी भीड़ रहती है, जिससे लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। हालांकि, इस घोषणा के बाद इलाके में चर्चा भी तेज हो गई है। कुछ लोग इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे चुनावी वादा बता रहे हैं। उनका कहना है कि पहले से प्रस्तावित बारासात और बैरकपुर तक मेट्रो विस्तार का काम ही अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, ऐसे में हाबरा तक मेट्रो पहुंचना फिलहाल मुश्किल नजर आता है।

 

उल्लेखनीय है कि, देश की पहली मेट्रो सेवा कोलकाता में शुरू हुई थी, लेकिन जमीन अधिग्रहण और अन्य समस्याओं के कारण विस्तार की गति धीमी रही है। इस बीच, अमित शाह के इस वादे ने चुनावी माहौल में नई बहस छेड़ दी है कि क्या हाबरा और अशोकनगर वास्तव में मेट्रो सेवा से जुड़ पाएंगे या यह केवल चुनावी रणनीति का हिस्सा है।--------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…