द इंडियन व्यू

हसीना पर आए फैसले पर भारत ने कहा, 'हम बांग्लादेश नागरिकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध'

नई दिल्ली : भारत ने बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधीकरण के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि हम पड़ोसी देश के नागरिकों के सर्वोत्तम हित के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध…

Ragwendra P Singh
November 17, 2025
1 min read
हसीना पर आए फैसले पर भारत ने कहा, 'हम बांग्लादेश नागरिकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध'

नई दिल्ली : भारत ने बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधीकरण के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि हम पड़ोसी देश के नागरिकों के सर्वोत्तम हित के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध हैं।विदेश मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के संबंध में ‘बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण’ के फैसले पर ध्यान दिया है। एक निकट पड़ोसी के रूप में भारत बांग्लादेश के लोगों के सर्वोत्तम हितों के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें उस देश में शांति, लोकतंत्र, समावेशिता और स्थिरता शामिल है। हम इस दिशा में सभी हितधारकों के साथ हमेशा रचनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे।उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने आज पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामले में मृत्यु दंड सुनाया है।वहीं डॉ मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने फ़ैसले के बाद हसीना को सौंपने का आग्रह किया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूदा प्रत्यर्पण संधि के अनुसार यह भारत का अनिवार्य कर्तव्य है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…