द इंडियन व्यू

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में खरगे ने नड्डा को लिखा पत्र, 24 दिन बाद भी एफआईआर नहीं होने पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी जनसभा स्थल के तथाकथित ‘शुद्धिकरण’ मामले में 24 दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने…

Ragwendra P Singh
September 3, 2026
2 min read
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में खरगे ने नड्डा को लिखा पत्र, 24 दिन बाद भी एफआईआर नहीं होने पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी जनसभा स्थल के तथाकथित ‘शुद्धिकरण’ मामले में 24 दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर उत्तराखंड सरकार को निर्देश देकर मामले में शामिल लोगों और संगठनों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।खरगे ने बुधवार को नड्डा को लिखे पत्र में 13 अगस्त को राज्यसभा में हुई चर्चा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में उनकी जनसभा के बाद कुछ संगठनों की ओर से कथित तौर पर छुआछूत आधारित शुद्धिकरण कराया गया था। उस समय नड्डा ने सदन में घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। राज्यसभा के सभापति ने भी घटना पर खेद जताया था।खरगे ने पत्र में नड्डा के सदन में दिए आश्वासन का हवाला देते हुए कहा कि इतने स्पष्ट आश्वासन के बावजूद हल्द्वानी पुलिस-प्रशासन की ओर से अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जाना निराशाजनक और हैरान करने वाला है। उन्होंने नड्डा से अपने आश्वासन के अनुरूप उत्तराखंड सरकार को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रामलीला मैदान के स्थल का तथाकथित शुद्धिकरण कराया जाना भारतीय संविधान की मूल भावना और मानवीय मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने इसे छुआछूत और जातिवादी मानसिकता से जुड़ा बताया। खरगे ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महाड़ आंदोलन के दौरान तालाब से पानी पीने के बाद भी जातीय दंभ से भरे लोगों ने गोमूत्र, गोबर और मंत्रोच्चार से शुद्धिकरण किया था।खरगे ने कहा कि केवल मंत्र पढ़ने या हवन करने से कोई जातिवादी प्रक्रिया पावन नहीं हो जाती। यह मामला उनके व्यक्तिगत आत्मसम्मान या कांग्रेस अध्यक्ष पद तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के उन करोड़ों वंचित लोगों की भावनाओं से जुड़ा है, जो ऐसी सामाजिक वास्तविकताओं का सामना करते हैं।उन्होंने नड्डा से मांग की कि सदन में दिए गए आश्वासन के अनुरूप उत्तराखंड सरकार को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं और हल्द्वानी की घटना के लिए जिम्मेदार संगठनों एवं व्यक्तियों के खिलाफ बिना किसी विलंब के कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…