द इंडियन व्यू

हल्द्वानी में उफनाती नहर में गिरी कार, एक मासूम सहित चार की मौत व तीन गंभीर

हल्द्वानी : तेज बरसात के बीच उफनाती नहर में एक कार गिरने से चार जिंदगियां एक पल में खत्म हो गईं।बुधवार सुुबह फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार सवार एक बच्चे समेत चार…

Ragwendra P Singh
June 25, 2025
2 min read
हल्द्वानी में उफनाती नहर में गिरी कार, एक मासूम सहित चार की मौत व तीन गंभीर

हल्द्वानी : तेज बरसात के बीच उफनाती नहर में एक कार गिरने से चार जिंदगियां एक पल में खत्म हो गईं।बुधवार सुुबह फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार सवार एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलाें को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार उधमसिंहनगर जिलेके किच्छा के रहने वाले यह लाेग कार से कहीं जा रहे थे। सुबह तेज बारिश के बीचउनकी कार अनियंत्रित हाेकर सिंचाई नहर में गिर गई। नहर में गिरने के दाैरान कार उलटी हो गई और बहकर पुलिया के नीचे फंस गई। जिसके कारण कार के अंदर पानी घुस गया और लोग इसमें फंस गए। इससे कार में बैठे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर कार को नहर से बाहर निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ भी जुट गई।कार सवार एक बच्चे सहित चार लाेगाें की माैत हाे गई और तीन काेगंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के संबंध में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि अग्नि शमन कार्यालय के पास नहर में गिरी कार में कुल सात लोग सवार थे। जिसमें एक बच्चे सहित चार की मौत हो गई है। जबकि तीन लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस की जानकारी के अनुसार ये लोग उधमसिंह नगर किच्छा के रहने वाले थे। अभी मृतकों की शिनाख्त में नहीं हाे सकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…