हर्षा भोगले की नसीहत पर यशस्वी का पलटवार, बोले- भारत लड़ेगा और जवाब भी देगा
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिले।…

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिले।
इस विवाद में यशस्वी के बर्ताव पर सवाल खड़े किए गए। दरअसल, यशस्वी को आउट करने के बाद फर्नांडो आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए दिखाई दिए थे और उन्होंने कुछ ऐसा कहा था, जो भारतीय बल्लेबाज को रास नहीं आया था। पवेलियन की ओर जा रहे यशस्वी अचानक से फर्नांडो की तरफ मुड़े और उन्होंने अपना हेलमेट श्रीलंका के तेज गेंदबाज के सिर से टकराया।
दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी माना कि यशस्वी को फर्नांडो के इतना करीब नहीं जाना चाहिए था। वहीं, क्रिकबज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में हर्षा भोगले यशस्वी को सुझाव देते हुए नजर आए। वीडियो में हर्षा ने कहा कि यशस्वी को चुपचाप मैदान से बाहर चले जाना चाहिए था।

हालांकि, हर्षा का यह सुझाव यशस्वी को रास नहीं आया। उन्होंने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में जाकर लिखा, "अगर आपको नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा, तो कृपया कोई राय न बनाएं। हमें उन्हें बताना होगा कि यह भारत लड़ेगा और जवाब भी देगा।”

यशस्वी की हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं चल रही है। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वह अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 53 गेंदों का सामना करके 45 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी का दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए। पहले टेस्ट में भी यशस्वी का बल्ला खामोश रहा था। वह पहली पारी में 32 और दूसरी इनिंग में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच को 165 रनों से अपने नाम किया था। दूसरे टेस्ट में भी भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
