द इंडियन व्यू

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 295 अंक उछला

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स में 295 अंक और निफ्टी में 83 अंकों की तेजी है।…

Ragwendra P Singh
May 19, 2026
2 min read
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 295 अंक उछला

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स में 295 अंक और निफ्टी में 83 अंकों की तेजी है।

 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 294.79 अंक यानी 0.39 फीसदी की उछाल के साथ 75,609.83 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेज (एनएसई) का निफ्टी भी 82.60 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 23,760 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ खुले हैं और बाकी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी की 50 में से 33 कंपनियों के शेयरों में तेजी दिख रहा है। वहीं, बाकी की सभी 17 कंपनी के शेयरों ने गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

 

आज के कारोबार में निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले भारतीय मुद्रा रुपये की विनमय दर शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 96.38 प्रति डॉलर पर ट्रेंड कर रही है।

 

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूल बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 77.05 अंकों की वृद्धि के साथ 75,315.04 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 6.45 अंकों की बढ़त के साथ 23,649.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…