हरिवंश तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित
नई दिल्ली : राज्यसभा में शुक्रवार को हरिवंश लगातार तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित हुए। विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारे जाने के कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इसके साथ ही वह इस पद पर लगातार तीसरी बार आसीन होने…

नई दिल्ली : राज्यसभा में शुक्रवार को हरिवंश लगातार तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित हुए। विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारे जाने के कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इसके साथ ही वह इस पद पर लगातार तीसरी बार आसीन होने वाले सदस्य बन गए हैं।
सदन की कार्यवाही की शुरुआत में नेता सदन जगत प्रकाश नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें आसन तक पहुंचाया और उपसभापति की कुर्सी पर बैठाया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरिवंश को पुनः निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए उच्च सदन के संचालन में उनके अनुभव और योगदान की सराहना की। वहीं, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे सदन में सभी पक्षों को समान अवसर देंगे।
खरगे ने इस अवसर पर लोकसभा में उपाध्यक्ष का पद लंबे समय से रिक्त रहने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से यह संवैधानिक पद खाली है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उपसभापति के रूप में हरिवंश विपक्ष को पर्याप्त समय और सम्मान देंगे।
विपक्ष की ओर से उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा गया कि सदन की गरिमा बनाए रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
