द इंडियन व्यू

हरियाणा के झज्जर में 4.4 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर में भी हिली धरती

नई दिल्ली : हरियाणा के झज्जर जिले में आज सुबह 9:04 बजे आए भूकंप से दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 दर्ज की गई। इस दौरान दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के तीव्र झटके…

Ragwendra P Singh
July 10, 2025
1 min read
हरियाणा के झज्जर में 4.4 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर में भी हिली धरती

नई दिल्ली : हरियाणा के झज्जर जिले में आज सुबह 9:04 बजे आए भूकंप से दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 दर्ज की गई। इस दौरान दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी।

केंद्र के अनुसार, झज्जर में भूकंप सुबह 9:04 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इससे पहले 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई थी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को भूकंपीय क्षेत्र चार में वर्गीकृत किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…