हरसिमरत कौर बादल ने बजट में पंजाब की उपेक्षा का लगाया आरोप
नई दिल्ली : शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने लोकसभा में केंद्रीय बजट में पंजाब की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि साल 2015 के बाद से किसी भी बजट में पंजाब को उसका हक नहीं मिला। राज्य हर साल 2000…

नई दिल्ली : शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने लोकसभा में केंद्रीय बजट में पंजाब की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि साल 2015 के बाद से किसी भी बजट में पंजाब को उसका हक नहीं मिला। राज्य हर साल 2000 करोड़ रुपये से अधिक कर केंद्र सरकार को देता है, लेकिन बदले में कुछ नहीं मिलता।
पंजाब के भठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में कहा कि पंजाब की विकास दर राष्ट्रीय औसत से कम है। जीएसडीपी अनुपात गिर रहा है। पंजाब की रीढ़ कृषि है लेकिन किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं मिली। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं हुईं। पिछले पांच सालों में 1000 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। पीएम किसान निधि के लाभार्थियों की संख्या 50 प्रतिशत घटा दी गई है। उर्वरक और बिजली पर सब्सिडी कम कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि पंजाब ने साल 2025 में सबसे भीषण बाढ़ झेली। केंद्र ने 12,500 करोड़ रुपये राहत फंड का दावा किया लेकिन राज्य को कुछ नहीं मिला। प्रधानमंत्री और मंत्री केवल दौरे पर आए, 1600 करोड़ रुपये की घोषणा हुई पर पैसा नहीं मिला। हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई।
उन्होंने कहा कि पंजाब सीमा राज्य है। अटारी बॉर्डर बंद है। व्यापार ठप है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर बंद है। पंजाब के युवा बेरोजगारी और नशे की समस्या से जूझ रहे हैं। बीएसएफ की रिपोर्ट बताती है कि हर रोज दर्जनों ड्रोन पकड़े जाते हैं, जिनसे हथियार और नशा आता है। पंजाब में सबसे ज्यादा ड्रग ओवरडोज मौतें हो रही हैं। हर रोज आठ महिलाएं कैंसर से मर रही हैं लेकिन बजट में न लेदर उद्योग के लिए कुछ है, न खेल सामान उद्योग के लिए, न टेक्सटाइल, न हाई स्पीड ट्रेन, न पर्यटन के लिए कुछ है।
हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब के किसानों का कर्ज माफ किया जाए, बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए, उद्योगों के लिए विशेष पैकेज दिया जाए, नशामुक्ति के लिए सहायता दी जाए और किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
