द इंडियन व्यू

हरमनप्रीत के बाद स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान

मंगलवार को अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को हरमनप्रीत कौर के कप्तानी पद से हटने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया। हरमनप्रीत ने सोमवार को गुवाहाटी में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, महिला टीम के मुख्य…

Ragwendra P Singh
October 6, 2026
1 min read
हरमनप्रीत के बाद स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान

मंगलवार को अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को हरमनप्रीत कौर के कप्तानी पद से हटने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया। हरमनप्रीत ने सोमवार को गुवाहाटी में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार और स्मृति मंधाना के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी दी थी।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नियुक्त करता है।” बोर्ड ने कहा, ‘‘ स्मृति पिछले कई वर्षों से भारतीय महिला क्रिकेट की प्रमुख खिलाड़ियों में रही हैं और तीनों प्रारूपों में टीम की प्रगति में उनकी अहम भूमिका रही है।

@BCCI

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव रखने वाली स्मृति ने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है। उन्होंने हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2024 और 2026 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब दिलाया था।’’ बीसीसीआई ने कहा, ‘‘ स्मृति 2013 से भारतीय टीम का हिस्सा हैं और उनके पास कप्तानी के लिए पर्याप्त अनुभव है। अब वह टीम की कमान संभालते हुए भारतीय महिला क्रिकेट के नये दौर में टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी निभाएंगी।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।