द इंडियन व्यू

हरजीत सिंह ग्रेवाल राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया है। साथ ही एस. मुनावरी बेगम को उपाध्यक्ष और ग्लेन ई. सूज टिकलो को सदस्य बनाया गया है। इनका…

Ragwendra P Singh
July 17, 2026
1 min read
हरजीत सिंह ग्रेवाल राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया है। साथ ही एस. मुनावरी बेगम को उपाध्यक्ष और ग्लेन ई. सूज टिकलो को सदस्य बनाया गया है। इनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

 

मंत्रालय की अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है। इसके अनुसार केंद्रय सरकार राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1992 (1992 का 19) की धारा की उपधारा (1) के साथ पठित धारा 3 की उपधारा (1) और उपधारा (2) के अनुसरण में हरजीत सिंह ग्रेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, एस. मुनावरी बेगम को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष और ग्लेन ई. सूज टिकलो को आयोग के सदस्य के रूप में उनके कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, नामित करती है।

 

ग्रेवाल पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। इससे पहले वे पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और किसानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान केंद्र के बड़े नेताओं के साथ बातचीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

 

------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…