द इंडियन व्यू

हमारे पास सही खिलाड़ी, हार स्वीकार करने की जरुरत नहीं : माइकल हसी

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में लगातार पांचवें मैच में हार मिली, लेकिन टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने अपने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करते हुए कहा कि अभी हार स्वीकार करने की जरूरत नहीं है और पांच बार के चैंपियन के…

Ragwendra P Singh
April 12, 2025
3 min read
हमारे पास सही खिलाड़ी, हार स्वीकार करने की जरुरत नहीं : माइकल हसी

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में लगातार पांचवें मैच में हार मिली, लेकिन टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने अपने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करते हुए कहा कि अभी हार स्वीकार करने की जरूरत नहीं है और पांच बार के चैंपियन के पास सही खिलाड़ी हैं।

© BCCI

चेन्नई को अपने घरेलू मैदान चेपॉक में 9 विकेट पर 103 रन का अपना अब तक का सबसे कम स्कोर बनाने के बाद शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से 8 विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

हसी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मेरा अब भी मानना है कि हमारे पास सही खिलाड़ी हैं। हमें बस उन्हें कुछ आत्मविश्वास और निरंतरता हासिल करने में मदद करनी है। इसके बाद हम सही राह पर आगे बढ़ सकते हैं फिर चाहे वह बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी या फिर फील्डर्स।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे खेल की शैली के बारे में काफी चर्चा हो रही है। लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, हम उनसे बिल्कुल अलग तरीके से खेलने के लिए नहीं कहना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि वे अपना स्वाभाविक खेल खेलते रहें।’’

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, ‘‘वे अपने तरीके से खेलने और वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आईपीएल में आए हैं। मैं निश्चित रूप से उन लोगों में से नहीं हूं जो उन्हें अलग तरीके से खेलने की कोशिश करते हैं। वे इसी तरह से खेल कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहे हैं।’’

हसी ने उन सुझावों को खारिज कर दिया कि चेन्नई ने अपनी प्लेइंग XI में कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को शामिल कर लिया है और वह अपने युवा खिलाड़ियों को मौका देने में झिझक रहे हैं। चेन्नई के मिडिल ऑर्डर में भारत के खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर और दीपक हुडा हैं जो इस सत्र में अभी तक नाकाम रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इससे सहमत नहीं हूं। हमारे पास अतीत में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जो अपने करियर के अंतिम पड़ाव में चेन्नई की तरफ से खेले जैसे कि शेन वॉटसन और अजिंक्य रहाणे। उन्होंने चेन्नई के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे अब भी लगता है कि हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, वे वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हैंं।’’

हसी ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि हमारे पास कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी है जो मौके का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि जब टीमें हार मान लेती हैं और सोचती हैं, अब हम टूर्नामेंट नहीं जीत सकते और अब हम युवा खिलाड़ियों को आजमाएंगे। हम अभी इस स्थिति में नहीं है। हम निश्चित तौर पर अभी हार स्वीकार नहीं कर रहे हैं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।