हमारी सांस्कृतिक विरासत जीवंत धरोहर: गजेंद्र शेखावत
नई दिल्ली : केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत सिर्फ़ पत्थरों में नहीं बल्कि जीवंत और गहन रूप से अमूर्त है। शेखावत ने यह बात नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित यूनेस्को की…

नई दिल्ली : केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत सिर्फ़ पत्थरों में नहीं बल्कि जीवंत और गहन रूप से अमूर्त है। शेखावत ने यह बात नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए अंतर-सरकारी समिति (आईजीसी) की 20वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक के उद्घाटन समारोह में कही।शेखावत ने कहा, "भारत हमेशा से मानता रहा है कि सांस्कृतिक विरासत सिर्फ़ स्मारकों, अभिलेखागारों या संग्रहालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह एक जीवंत अमूर्त धरोहर है जो हमारे दैनिक जीवन, परंपरा और कलाओं में गहराई से निहित है। हम इन जीवंत परंपराओं को बचाकर रखें, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ न केवल भौतिक संपदा, बल्कि दुनिया की इस पारंपरिक बुद्धिमत्ता को भी विरासत में पा सकें।"मंत्री ने मीडिया को बताया कि आने वाले सात दिनों तक दुनिया भर के प्रतिनिधिमंडल विश्व की धरोहर के लिए नामित सभी आवेदनों पर विचार करेंगे और अमूर्त धरोहर के संरक्षण की भावी नीतियों पर चर्चा होगी। शेखावत ने बताया कि इस वर्ष दीपावली को अमूर्त विरासत के रूप में नामित करने के लिए भारत ने आवेदन दिया है, जिस पर अब समिति फैसला लेगी।विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए अंतर-सरकारी समिति (आईजीसी) की 20वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत एक संस्थापक सदस्य के रूप में वैश्विक शांति और समझ को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, "इस विरासत का पोषण करें और इसे भविष्य की पीढ़ियों को सौंप दें।"इस अवसर पर यूनेस्को के महानिदेशक डॉ. खालिद अल-एनानी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित दुनिया के विभिन्न देशों से प्रतिनिधिमंडल शामिल थे। यह बैठक अगले सात दिनों तक चलेगी, जिसमें दुनिया भर की अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
