द इंडियन व्यू

हमारा असली सामर्थ्य हमारे गाँवों की मिट्टी में निहित है: कपड़ा मंत्री

नई दिल्ली : केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा कि हमारा असली सामर्थ्य हमारे गाँवों की मिट्टी में निहित है, जिसे कारीगरों के हुनर और पुरातन कला की विरासत ने संजोया है।गिरिराज सिंह ने यह बात आज से शुरू…

Ragwendra P Singh
December 8, 2025
2 min read
हमारा असली सामर्थ्य हमारे गाँवों की मिट्टी में निहित है: कपड़ा मंत्री

नई दिल्ली : केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा कि हमारा असली सामर्थ्य हमारे गाँवों की मिट्टी में निहित है, जिसे कारीगरों के हुनर और पुरातन कला की विरासत ने संजोया है।गिरिराज सिंह ने यह बात आज से शुरू हुएराष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह के शुभारंभ पर कही। इस विशेष सप्ताह का मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना, कला का संरक्षण करना, महिला शक्ति का सम्मान देना, भारत की समृद्ध हस्तकला विरासत को सम्मान देना और उसे बढ़ावा देना है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, यह सप्ताह भारतीय कारीगरों के अद्वितीय कौशल, सदियों पुरानी परम्पराओं और देश की सांस्कृतिक पहचान का उत्सव मनाने के लिए समर्पित है। सभी नागरिक इस सप्ताह को "हैंडमेड भारत" के रूप में मनाएं और कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को अपने जीवन, घरों की सजावट तथा आगामी उत्सवों में प्राथमिकता दें।मंत्री ने कहा, "हमारे कारीगर, विशेष रूप से महिला कारीगर और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी रचनात्मकता सदियों से भारत की कला और संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं। हस्तशिल्प केवल वस्तुएं नहीं हैं, बल्कि ये हजारों वर्षों की कला, कठोर श्रम, और अटूट विश्वास की कहानी बयां करते हैं।"उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वे केवल दर्शक न बनें, बल्कि सक्रिय भागीदार बनें। आइए, हम सब मिलकर इस राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह को सफल बनाएं। कारीगरों से खरीदें, उनकी मेहनत और कला की सराहना करें, और मिलकर इस अद्भुत भारतीय विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।"उल्लेखनीय है कि यह पहल केंद्र सरकार के 'लोकल फॉर वोकल' मिशन को भी मजबूती प्रदान करती है। हस्तशिल्प उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो लाखों लोगों, विशेष रूप से ग्रामीण और हाशिए पर रहने वाले समुदायों, को आजीविका प्रदान करता है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…