द इंडियन व्यू

हम सभी को सप्ताह में कम से कम दो घंटे साफ-सफाई करनी चाहिए : उपायुक्त

लोहरदगा, 25 सितंबर (हि.स.)। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत "स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम" के तहत गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त डॉ ताराचंद के नेतृत्व में समाहरणालय मैदान के साफ-सफाई के लिए एक दिन एक…

Ragwendra P Singh
September 25, 2025
1 min read
हम सभी को सप्ताह में कम से कम दो घंटे साफ-सफाई करनी चाहिए : उपायुक्त

लोहरदगा, 25 सितंबर (हि.स.)। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत "स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम" के तहत गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त डॉ ताराचंद के नेतृत्व में समाहरणालय मैदान के साफ-सफाई के लिए एक दिन एक घंटा श्रमदान कार्यक्रम में जिला के पदाधिकारियों और कर्मियों और नगर परिषद के सफाई कर्मियों की ओर से समाहरणालय मैदान की साफ-सफाई की गई।

साफ-सफाई को लेकर उपायुक्त की ओर से सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी।

कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि हम सभी को सप्ताह में कम से कम दो घंटे और वर्ष में कम से कम 100 घंटे अपने आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई में लगाना चाहिए। जिस तरह हम अपने घरों को प्रतिदिन साफ करते हैं, उसी तरह अपने आसपास के क्षेत्र के भी साफ सफाई की जिम्मेदारी हम-आपकी ही है। हम सभी को साफ-सफाई की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

उपायुक्त ने समाहरणालय मैदान के पास होटल संचालकों को होटल का अपशिष्ट नहीं फेंकने और आस-पास पड़े कचरे को साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया। जिले के पदाधिकारी और आम लोग शामिल हुए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।