स्विस लेडीज ओपन में कट से चूकीं दीक्षा डागर, ऑर्डर ऑफ मेरिट में 11वें स्थान पर
एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट में भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर को वीपी बैंक स्विस लेडीज ओपन में कट से चूकने का नुकसान हुआ है। इस नतीजे के बाद वह शीर्ष 10 से बाहर हो गई हैं। एक समय शीर्ष छह में जगह बनाने वाली दीक्षा इस सप्ताह की…

एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट में भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर को वीपी बैंक स्विस लेडीज ओपन में कट से चूकने का नुकसान हुआ है। इस नतीजे के बाद वह शीर्ष 10 से बाहर हो गई हैं। एक समय शीर्ष छह में जगह बनाने वाली दीक्षा इस सप्ताह की शुरुआत में दसवें नंबर पर थीं, लेकिन अब वह 11वें स्थान पर खिसक गई हैं।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो प्रणवी उर्स 46वें, अवनी प्रशांत 53वें, अदिति अशोक 55वें, हिताशी बख्शी 133वें, त्वेसा मलिक 117वें और वाणी कपूर 181वें स्थान पर हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कैसेंड्रा अलेक्जेंडर 1,899.98 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
