स्वास्थ्य जागरूकता और साइकिलिंग को बढ़ावा देने लखनऊ से रीवा रवाना हुए डॉ. प्रभात रंजन
लखनऊ। युवाओं और खिलाड़ियों में स्वास्थ्य, फिटनेस तथा साइकिलिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट डॉ. प्रभात रंजन प्रसाद ने लखनऊ से रीवा तक लगभग 310 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा प्रारंभ की।…
लखनऊ। युवाओं और खिलाड़ियों में स्वास्थ्य, फिटनेस तथा साइकिलिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट डॉ. प्रभात रंजन प्रसाद ने लखनऊ से रीवा तक लगभग 310 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा प्रारंभ की।
लखनऊ के 1090 चौराहे से शुरू हुई इस यात्रा के अवसर पर पेडलयात्री साइकिल एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल एवं स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने डॉ. प्रभात रंजन को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर रवाना किया तथा उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर लखनऊ के साइकिलिस्टों में विशेष उत्साह का माहौल रहा। पेडलयात्री साइकिल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश वर्मा, ब्रिगेडियर प्रत्युष, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी, अरुण मौर्य, संदीप जोशी, मनोज सिंह और डॉ. अकुल सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने डॉ. प्रभात रंजन को बधाई देते हुए उनकी यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
डॉ. प्रभात रंजन 200, 400 और 600 किलोमीटर की अनेक लंबी दूरी की साइकिल राइड पूरी कर चुके हैं तथा कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उनकी यह यात्रा युवाओं और खिलाड़ियों को नियमित व्यायाम, अनुशासन, सहनशक्ति तथा सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दे रही है।
डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने कहा, “साइकिलिंग केवल एक खेल नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और आत्मविश्वास का सशक्त माध्यम है। डॉ. प्रभात रंजन की यह यात्रा युवाओं और खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा साइकिलिंग को खेल के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।”
यह यात्रा अगले दिन दोपहर 12 बजे गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, रीवा के प्रांगण में संपन्न होगी। समापन समारोह में कॉलेज के वर्ष 2001 एवं 2002 बैच के पूर्व छात्र शामिल होंगे। समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
