द इंडियन व्यू

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 189वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 189वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस संबंध में एक वीडियो पोस्ट भी शेयर किया।…

Ragwendra P Singh
February 18, 2025
2 min read
स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 189वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 189वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस संबंध में एक वीडियो पोस्ट भी शेयर किया।

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, सभी देशवासियों की ओर से स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।

पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके कई शॉट्स हैं। इसमें वहस्वामी रामकृष्ण परमहंस की मूर्ति पर माल्यार्पण और नमन करते दिखाई दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने वीडियो में कहा, स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक ऐसे संत थे जिन्होंने मां काली का स्पष्ट साक्षात्कार किया था। जिन्होंने मां काली के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। वह कहते थे ये संपूर्ण जगत यह चराचर सब कुछ मां की चेतना से व्याप्त है। यही चेतना बंगाल की काली पूजा में थी। यही चेतना बंगाल और पूरे भारत की आस्था में भी खुल गई। इसी चेतना और शक्ति के एक कुंज को स्वामी विवेकानंद जैसे युग पुरुषों के रूप में स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने प्रदीप्त किया था। मैं गुरुदेव रामकृष्ण परमहंस को उनके श्री चरणों में प्रणाम करता हूं।

बता दें कि रामकृष्ण परमहंस का जन्म 18 फरवरी 1836 को बंगाल प्रांत के कामारपुकुर गांव में फाल्गुन शुक्ल की द्वितीया तिथि को हुआ था। इसलिए हर साल 18 फरवरी को उनकी जयंती मनाई जाती है। 2024 में उनकी 189वीं जयंती होगी। बचपन में उनका नाम गदाधर चट्टोपाध्याय था, लेकिन आध्यात्मिक मार्ग पर चलकर उन्होंने परम तत्व या परमात्मा का ज्ञान प्राप्त किया, जिस कारण उन्हें परमहंस कहा जाने लगा।

उन्होंने एक महान विचारक तथा उपदेशक के रूप में अनेक लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने निराकार ईश्वर की उपासना पर जोर दिया। अपने ज्ञान की रोशनी से, उन्होंने नरेंद्र नाम के एक साधारण बालक, जो तर्क में विश्वास रखता था और अध्यात्म से कोसों दूर था, को अध्यात्म के पथ से परिचित कराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…