स्वाति मालीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, कहा- सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल अपनी ही पार्टी को लगातार घेर रही हैं। इस बीच, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल अपनी ही पार्टी को लगातार घेर रही हैं। इस बीच, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी मां भी उनके साथ मौजूद रहीं।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं आज काफी भावुक हूं, हमने इस जीत के लिए बड़ा संघर्ष किया। आम आदमी पार्टी को हराने के लिए, मेरे ऊपर बहुत सारे अत्याचार हुए और मैंने सहन किया। मैं उनसे लड़ी और आज इसलिए मैं बहुत भावुक हूं कि किस तरीके से मेरे ऊपर प्रताड़ना की गई, लेकिन बुराई कितनी भी ताकतवर हो, सच्चाई की ही जीत होती है। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं और जो मेरे सामने लोग थे, वे काफी ताकतवर थे। मैं तो एक आम इंसान की तरह थी, लेकिन आज सच्चाई की जीत हुई।
इससे पहले उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर हनुमान मंदिर जाने की जानकारी दी थी। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के नतीजों को लेकर रविवार को एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने पिछले साल आई चुनौतियों से निपटने के लिए भगवान का आभार जताया।
स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा, पिछला वर्ष चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन भगवान का आशीर्वाद हर कदम पर साथ रहा। आज कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर प्रभु का धन्यवाद करने और आशीर्वाद रूपी ऊर्जा प्राप्त करने जा रही हूं। जय बजरंग बली।
बता दें कि 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली की 70 सीटों में से 48 पर भाजपा ने परचम लहराया। जबकि, आप को 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल की छवि को सबसे ज्यादा डेंट करने का काम किया है। स्वाति मालीवाल ने कैमरे के साथ दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की दुर्दशा की पोल खोलने का काम किया।
दरअसल, स्वाति मालीवाल ने विधानसभा चुनाव के बीच लगातार बादली, देवली, विकासपुरी समेत अलग-अलग इलाकों पर जाकर ग्राउंड रिपोर्टिंग की। वह सोशल मीडिया पर दिल्ली की बदहाली के वीडियो और तस्वीरें शेयर भी करती रहीं। वह गली-गली जाकर कूड़े के ढेर, मलिन बस्तियों में गंदे टॉयलेट, ओवरफ्लो सीवर, गंदे पानी की सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहीं। यहां तक कि मतदान से ठीक पहले यमुना नदी के मुद्दे पर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार को कठघरे में खड़ा करने से पीछे नहीं हटी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
