द इंडियन व्यू

स्वाति मालीवाल का 'आप' सरकार पर तंज, बोलीं- 'दिल्ली में इतने बुरे हालात कभी नहीं देखे'

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल लगातार अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर लगातार हमला कर रही हैं। स्वाति मालीवाल दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर आम…

Ragwendra P Singh
January 20, 2025
2 min read
स्वाति मालीवाल का 'आप' सरकार पर तंज, बोलीं- 'दिल्ली में इतने बुरे हालात कभी नहीं देखे'

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल लगातार अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर लगातार हमला कर रही हैं।

स्वाति मालीवाल दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर आम आदमी पार्टी की पोल खोल रही हैं। स्वाति मालीवाल ने सोमवार को कहा कि आज दिल्ली के जितने बुरे हालात हैं, ऐसे हालात तो पिछले 20 साल में कभी नहीं देखे।

उन्होंने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि सड़कें टूटी हुई हैं, नालियां ओवरफ्लो कर रही हैं। जहां-जहां देखते हैं वहां-वहां कूड़े के ढेर पड़े हैं। घरों में नलों से इतना सड़ा हुआ पानी आ रहा है कि कोई पी नहीं सकता। मैं द्वारका गई थी, वहां कॉलोनी के घरों के नलों से काला पानी आ रहा था। इस तरह का पानी कई महीनों से आ रहा है। मैं भलस्वा में झुग्गियों में गई थी, वहां पर नलों से पीला सड़ा हुआ पानी आ रहा था। पानी ऐसा था कि पीना तो बहुत दूर की बात है, कोई उसे छू भी नहीं सकता था। जो छुएगा वह बीमार पड़ जाएगा।

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा कि मैं दिल्ली सरकार से जानना चाहती हूं कि शराब फ्री स्कीम थी, अब क्या घरों में बीयर भेजने की स्कीम शुरू कर दी है। क्योंकि यह जो पानी है वह बिल्कुल बियर जैसा ही दिखता है। दिल्ली सरकार ढिंढोरा पीटती है कि हम दिल्ली में हर घर को मुफ्त पानी दे रहे हैं। लेकिन सच यह है कि दिल्ली में लोगों को हर रोज 20, 50, 100 रुपये देकर पानी खरीदना पड़ रहा है, तब जाकर वो पानी पी रहे हैं, तो मुफ्त कैसे हो गया।

उन्होंने आगे कहा कि मैं जानना चाहती हूं कि मुख्यमंत्री अपना शीश महल बनाते हैं, तब वो उसमें करोड़ों रुपये का वाटर सप्लाई सिस्टम लगवाते हैं, जब जनता की बारी आती है तो आप गरीबों के घरों में सड़ा हुआ काला-पीला पानी भेजते हैं। जिससे लोग बीमार पड़ जाएं। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि दिल्ली को दिल्ली रहने दीजिए। साउथ सूडान बनाने की जरूरत नहीं है। सुधर जाइए नहीं तो जनता खुद सुधर देगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…