द इंडियन व्यू

स्वाति मालिवाल ने संसद में उठाया राज्यों के महिला आयोग में खाली पदों का मुद्दा

नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल ने सोमवार को संसद में दिल्ली महिला आयोगों की बदहाल स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए दिल्ली महिला आयोग को तुरंत फिर से शुरू करने और…

Ragwendra P Singh
March 23, 2026
2 min read
स्वाति मालिवाल ने संसद में उठाया राज्यों के महिला आयोग में खाली पदों का मुद्दा

नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल ने सोमवार को संसद में दिल्ली महिला आयोगों की बदहाल स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए दिल्ली महिला आयोग को तुरंत फिर से शुरू करने और देशभर में महिला आयोग में खाली पड़े पदों को भरने की मांग की।

 

संसद में बोलते हुए मालीवाल ने कहा कि भारत में हर 15 मिनट में एक महिला के साथ दुष्कर्म होता है, और ये सिर्फ दर्ज मामलों के आंकड़े हैं। असल स्थिति इससे भी ज्यादा गंभीर है।

 

उन्होंने बताया कि 1992 में महिला आयोग बनाए गए थे, लेकिन आज भी इन संस्थाओं के पास पर्याप्त अधिकार, स्वतंत्र फंडिंग और स्वायत्तता नहीं है। कई संसदीय समितियों ने भी इस पर चिंता जताई, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए।

 

मालीवाल ने देश के अलग-अलग राज्यों की स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड महिला आयोग जून 2020 से बंद है, जहां 4,000 से ज्यादा मामले लंबित हैं। मध्य प्रदेश में महिला आयोग के अध्यक्ष का पद पिछले 6 साल से खाली है, जिससे 26,000 मामले लंबित हैं।

 

दिल्ली महिला आयोग की स्थिति पर उन्होंने खास तौर पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से आयोग बंद पड़ा है, वहां न कोई अध्यक्ष है और न ही सदस्य। उन्होंने सवाल किया, “जब न्याय देने वाली संस्था ही बंद हो जाए, तो पीड़ित कहां जाए?”

 

मालीवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि 2015 से 2024 के बीच दिल्ली महिला आयोग ने 1.74 लाख मामलों को संभाला और हेल्पलाइन पर 40 लाख कॉल्स आईं। उन्होंने कहा कि आयोग की टीम 24 घंटे महिलाओं की मदद के लिए तैयार रहती थी।

 

उन्होंने कई मामलों का जिक्र करते हुए बताया कि किस तरह एक 14 साल की लड़की को अत्याचार से बचाया गया और पहाड़गंज में 39 नेपाली लड़कियों को मानव तस्करी से छुड़ाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे काम मजबूत संस्थाओं के बिना संभव नहीं हैं।

 

मालीवाल ने आरोप लगाया कि 2024 में दिल्ली महिला आयोग को राजनीतिक कारणों से कमजोर कर दिया गया, फंड रोके गए और स्टाफ हटा दिया गया।

 

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की कि सभी महिला आयोगों को तुरंत सक्रिय किया जाए ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…