द इंडियन व्यू

स्वयं सहायता समूह की दीदियों से संवाद में बोले शिवराज सिंह- 'प्राकृतिक खेती में लागत कम और मुनाफा ज्यादा'

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को आन्ध्र प्रदेश में किसानों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से कहा कि प्राकृतिक खेती में लागत बहुत कम और मुनाफा…

Ragwendra P Singh
July 10, 2025
2 min read
स्वयं सहायता समूह की दीदियों से संवाद में बोले शिवराज सिंह- 'प्राकृतिक खेती में लागत कम और मुनाफा ज्यादा'

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को आन्ध्र प्रदेश में किसानों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से कहा कि प्राकृतिक खेती में लागत बहुत कम और मुनाफा बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि भारत के किसानों को पीछे नहीं रहने देना है। आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को फायदे का व्यवसाय बनाना है।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से कहा कि आप अबला नहीं, सही अर्थों में सबला हैं। उन्होंने सदस्यों से कहा कि द्वारा निर्मित उत्पाद बहुत अच्छे हैं। उन्होंने दीदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गरीब नहीं रहना है और ना ही हाथ फैलाना है। सम्मान के साथ अपना जीवन जीना है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए अपने कुछ महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना जिससे लाखों बहनों को लाभ मिला।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प है, जिस लक्ष्य की ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं, अब-तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा दीदियां लखपति बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है, अब कोई बहन ग़रीब नहीं रहेगी। हर एक को स्वयं सहायता समूह से जोड़ेंगे। उन्हें काम की ट्रेनिंग देंगे, बैंक लिंकेज़ करेंगे, उनके उत्पाद की मार्केटिंग व ब्रांडिंग करेंगे, उन्हें लखपति दीदी बनाएंगे। अब तो बहनों को लखपति नहीं करोड़पति बनाना है। दीदियां उद्यमी कैसे बने, छोटे-छोटे उद्योग कैसे शुरू करें, इस पर भी हम तेजी से काम करेंगे। उन्होंने अंत में कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बहनें यह भी करके दिखाएंगी और छोटे से बड़ा उद्योग भी चलाना शुरू करेंगी। हम देश, आन्ध्र प्रदेश और ज़िले में विकास की नई लकीर खीचेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…