स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग विभागों के 1090 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान
नई दिल्ली : गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, तथा सुधार सेवाओं के लिए पदक प्राप्तकर्ताओं की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई। इन सम्मानों में वीरता पुरस्कार,…

नई दिल्ली : गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, तथा सुधार सेवाओं के लिए पदक प्राप्तकर्ताओं की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई। इन सम्मानों में वीरता पुरस्कार, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, इस साल कुल 1,090 पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 233 वीरता पदक, 99 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 758 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। पुलिस श्रेणी में 226 अधिकारियों और कर्मियों को वीरता पदक के लिए चुना गया है, 89 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा और 635 को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
सबसे अधिक वीरता पदक जम्मू-कश्मीर के कर्मियों को मिले हैं, इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों को मिले हैं। अग्निशमन सेवाओं के लिए 62 पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिनमें छह वीरता पदक, 5 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 51 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा श्रेणी में, सम्मानों में एक वीरता पदक, तीन विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 41 सराहनीय सेवा पदक शामिल होंगे।
सुधारात्मक सेवाओं के लिए, दो अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 31 को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
वीरता पदक ऐसे कर्मियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध को रोकने या अपराधियों को पकड़ने के दौरान असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन किया है। इसमें संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए जोखिम का आकलन किया जाता है। इस बार प्रदान किए गए 233 वीरता पदकों में 226 पुलिसकर्मियों के अलावा 6 अग्निशमन सेवा के कर्मी और एक होम गार्ड शामिल हैं।
इन वीरता पुरस्कारों में से 152 जम्मू-कश्मीर क्षेत्र, 54 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, 3 पूर्वोत्तर भारत और 24 अन्य क्षेत्रों के कर्मियों को उनके साहसिक कार्य के लिए सम्मान मिल रहा है।
सेवा पदकों की बात करें तो, राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक उन कर्मियों को दिया जाता है जिनका सेवा रिकॉर्ड विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है, जबकि सराहनीय सेवा पदक संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण से युक्त बहुमूल्य सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इस साल दिए गए 99 विशिष्ट सेवा पदकों में से 89 पुलिस सेवा के अलावा 5 अग्निशमन सेवा, 3 होम गार्ड व नागरिक सुरक्षा और 2 सुधार सेवा के कर्मियों को प्रदान किए गए हैं।
वहीं, 758 सराहनीय सेवा पदकों में से 635 पुलिस सेवा के अलावा 51 अग्निशमन सेवा, 41 होम गार्ड व नागरिक सुरक्षा और 31 सुधार सेवा के कर्मियों को प्रदान किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
