द इंडियन व्यू

स्पिनरों ने मचाया कहर, पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराकर बदली डब्ल्यूटीसी तस्वीर

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत का फायदा पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में मिला है। पाकिस्तान की टीम एक पायदान ऊपर चढ़कर अब प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर…

Ragwendra P Singh
August 6, 2026
2 min read

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत का फायदा पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में मिला है। पाकिस्तान की टीम एक पायदान ऊपर चढ़कर अब प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर आ गई है।

पाकिस्तान ने डब्ल्यूटीसी में अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान टीम को 2 में जीत, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर था, हालांकि इस जीत के बाद पाकिस्तान को एक पायदान का फायदा पहुंचा है।

इसके साथ ही टीम का जीत प्रतिशत भी 22.22 हो गया है। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार झेलने वाली वेस्टइंडीज टीम को एक स्थान का नुकसान हुआ है। डब्ल्यूटीसी की ताजा प्वाइंट्स टेबल में कैरेबियाई टीम अब 9वें स्थान पर खिसक गई है।

वेस्टइंडीज ने 12 टेस्ट मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, जबकि 8 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत 20.83 है। दूसरे टेस्ट में पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 344 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 387 रन बनाने के साथ ही 43 रनों की अहम बढ़त हासिल की।

हालांकि, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का हाल बेहाल रहा और पूरी टीम महज 117 रन बनाकर सिमट गई। टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। पाकिस्तान की स्पिन जोड़ी अली उस्मान और साजिद खान ने चार-चार विकेट अपने नाम किए।

पाकिस्तान ने 75 रनों के लक्ष्य को आसानी से 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मेहमान टीम की तरफ से कप्तान बाबर आजम 24 और अब्दुल्ला शफीक भी 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

अजान अवैस ने 18 रनों का योगदान दिया, जबकि इमाम-उल-हक 9 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान ने 3 साल बाद विदेशी धरती पर जीत दर्ज की है। इससे पहले, टीम को घर से बाहर खेलते हुए टेस्ट में आखिरी जीत जुलाई 2023 में श्रीलंका के खिलाफ नसीब हुई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।