द इंडियन व्यू

स्पिनर मलाबा को आईसीसी ने लगाई फटकार, जुड़ा डिमेरिट अंक

दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेको मलाबा को भारत के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए शनिवार को यहां फटकार लगाई गई और उनके खाते में एक…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
1 min read
स्पिनर मलाबा को आईसीसी ने लगाई फटकार, जुड़ा डिमेरिट अंक

दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेको मलाबा को भारत के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए शनिवार को यहां फटकार लगाई गई और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया।

दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को यहां भारत को तीन विकेट से हराया था। आईसीसी की मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया है, ‘‘मलाबा को खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक भाषा, कार्य या हावभाव का प्रयोग करने या आक्रामक प्रतिक्रिया से संबंधित है।’’

यह घटना भारत की पारी के 17वें ओवर में घटी, जब मलाबा ने हरलीन देओल को आउट करने के बाद बल्लेबाज को पवेलियन लौटने का इशारा किया था।

© Getty

आईसीसी ने कहा, ‘‘मलाबा को फटकार लगाई गई और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है, क्योंकि 24 महीने की अवधि में यह उनका पहला अपराध था।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।