स्पाइसजेट की चार विशेष उड़ानें शुरू, यूएई के फूजैरा से भारतीयों की वापसी तेज
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए स्पाइसजेट ने विशेष उड़ानों के संचालन की घोषणा की है। यह विशेष सेवा 3 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसके…

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए स्पाइसजेट ने विशेष उड़ानों के संचालन की घोषणा की है। यह विशेष सेवा 3 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसके तहत यूएई के फूजैरा से भारत के प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित की जा रही हैं।
विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए फुजैरा से चार विशेष उड़ानों का संचालन कर रही है, इनमें से दो उड़ानें मुंबई के लिए संचालित की जाएंगी। स्पाइसजेट ने कहा कि वह 3 मार्च को और अगले कुछ दिनों के लिए फुजैराह को दिल्ली, मुंबई और कोच्चि से जोड़ने के लिए चार विशेष उड़ानें संचालित करेगी।
कंपनी के बयान में कहा गया है कि स्पाइसजेट 4 मार्च से फूजैरा-दिल्ली और फूजैरा -मुंबई की अपनी निर्धारित उड़ानें फिर से शुरू करेगी। इसके साथ ही एयरलाइन यात्रियों की आवश्यकताओं और नियामक अनुमोदनों के अधीन, अधिक विशेष उड़ानें संचालित करने की संभावना का भी पता लगा रही है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने से उड़ान संचालन बाधित हुआ है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
