द इंडियन व्यू

स्ट्रोक के बाद मस्तिष्क की रिकवरी के लिए फायदेमंद हो सकती है नई स्टेम सेल थेरेपी

नई दिल्ली। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि मॉडिफाई स्टेम सेल्स स्ट्रोक सर्वाइवर्स की रिकवरी में मदद कर सकते हैं। स्ट्रोक के सबसे आम प्रकार को इस्केमिक स्ट्रोक कहा जाता है। इसमें जीवित बचे लोगों में से केवल 5 प्रतिशत…

Ragwendra P Singh
January 18, 2025
2 min read
स्ट्रोक के बाद मस्तिष्क की रिकवरी के लिए फायदेमंद हो सकती है नई स्टेम सेल थेरेपी

नई दिल्ली। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि मॉडिफाई स्टेम सेल्स स्ट्रोक सर्वाइवर्स की रिकवरी में मदद कर सकते हैं।

स्ट्रोक के सबसे आम प्रकार को इस्केमिक स्ट्रोक कहा जाता है। इसमें जीवित बचे लोगों में से केवल 5 प्रतिशत ही पूरी तरह से ठीक हो पाते हैं। स्ट्रोक के मरीज आमतौर पर कमजोरी, पुराने दर्द, मिर्गी और अन्य कई समस्याओं से लंबे समय तक पीड़ित रहते हैं।

ग्लैडस्टोन इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने शोध के आधार पर बताया कि स्टेम सेल से प्राप्त सेल थेरेपी स्ट्रोक के बाद मस्तिष्क की गतिविधि के सामान्य पैटर्न को बहाल करने में सक्षम है। अधिकांश उपचार स्ट्रोक के तुरंत बाद दिए जाएं तब ही प्रभावी होते हैं। चूहों पर ये प्रयोग किया गया और इस शोध का नतीजा एक महीने बाद बेहतर ढंग से सामने आया।

मॉलेक्यूलर थेरेपी पत्रिका में प्रकाशित शोध पत्र के मुताबिक मस्तिष्क की गतिविधि पर स्टेम सेल प्रभाव को लेकर किया गया ये पहला शोध है। निष्कर्ष बताते हैं कि स्टेम सेल थेरेपी से सुधार संभव है।

नए अध्ययन में टीम ने चूहों में नई स्टेम सेल थेरेपी का परीक्षण किया। स्ट्रोक और ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी के इलाज के लिए यह थेरेपी एक दशक से अधिक समय से क्लिनिकल ट्रायल पर है।

क्लिनिकल ट्रायल से पहले ही संकेत मिले कि स्टेम सेल कुछ रोगियों को अपने हाथों और पैरों पर नियंत्रण पाने में मदद कर सकते हैं।

जीन पाज के नेतृत्व वाली टीम ने स्ट्रोक से पीड़ित होने के एक महीने बाद चोट के स्थान के पास जानवरों के मस्तिष्क में संशोधित मानव स्टेम कोशिकाओं को इंजेक्ट किया। इसके लिए वैज्ञानिकों ने मस्तिष्क की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को मापा। इसमें व्यक्तिगत कोशिकाओं और अणुओं का भी विश्लेषण किया गया।

इसके अलावा, उपचार ने प्रोटीन और कोशिकाओं की संख्या भी बढ़ाई जो मस्तिष्क के कार्य और मरम्मत के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…