स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी 16 जनवरी को कार्यक्रम में होंगे शामिल
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को स्टार्टअप इंडिया पहल के 10 वर्ष पूरे होने के पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम यहां भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार,…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को स्टार्टअप इंडिया पहल के 10 वर्ष पूरे होने के पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम यहां भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देश के जीवंत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। इस अवसर पर चयनित स्टार्टअप प्रतिनिधि अपनी उद्यमिता यात्रा से जुड़े अनुभव और विचार साझा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत 16 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक परिवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में की थी। इसका उद्देश्य नवाचार को प्रोत्साहित करना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और निवेश आधारित विकास को सक्षम बनाते हुए भारत को रोजगार मांगने वाले देश से रोजगार देने वाला देश बनाना रहा है।
बीते एक दशक में स्टार्टअप इंडिया भारत की आर्थिक और नवाचार संरचना का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है। इस पहल के तहत संस्थागत ढांचे को मजबूती मिली, पूंजी और मार्गदर्शन तक पहुंच का विस्तार हुआ तथा स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ। इस अवधि में देशभर में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप्स को मान्यता दी जा चुकी है, जो रोजगार सृजन, नवाचार आधारित आर्थिक विकास और विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू मूल्य श्रृंखलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहे
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
