स्कूल पाठ्यक्रम में अभी भी शामिल है डार्विन का विकासवाद का सिद्धांत : प्रधान
नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि चार्ल्स डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत को स्कूल के विज्ञान पाठ्यक्रम से हटाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि विज्ञान में…

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि चार्ल्स डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत को स्कूल के विज्ञान पाठ्यक्रम से हटाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि विज्ञान में शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया मध्य कक्षाओं से लेकर माध्यमिक स्तर तक एक सतत क्रम है और डार्विन का सिद्धांत स्कूल साइंस करिकुलम का हिस्सा बना हुआ है।केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने डीएमके सांसद डॉ. कलानिधि वीरास्वामी द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि कोविड-19 और उसके बाद की अवधि में पाठ्यक्रम के बोझ को कम करने के संबंध में विभिन्न पक्षों- जैसे संसदीय स्थायी समिति, सीबीएसई, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों आदि ने सुझाव दिए थे। इन बहु-स्तरीय सुझावों के आधार पर एनसीईआरटी ने छात्रों व शिक्षकों के हित में पाठ्य पुस्तकों का युक्तिकरण किया।उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया व्यापक विशेषज्ञ परामर्श के बाद अपनाई गई थी और इसका उद्देश्य छात्रों पर अतिरिक्त भार घटाना था। शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार वैज्ञानिक समुदाय, शिक्षाविदों और नागरिक समाज द्वारा उठाई गई चिंताओं से अवगत है।वीरास्वामी ने पूछा था कि क्या सरकार ने पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाने की प्रक्रिया के भाग के रूप में एनसीईआरटी के 10वीं कक्षा के विज्ञान पाठ्यक्रम से चार्ल्स डार्विन द्वारा प्रतिपादित विकासवाद के सिद्धांत को हटा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
