द इंडियन व्यू

स्कीट शूटिंग: अनंतजीत नारूका शीर्ष पर कायम, राइजा ढिल्लों भी पदक की दौड़ में

भारत के शीर्ष स्कीट निशानेबाज अनंतजीत सिंह नारूका ने 100 में से 96 निशानों के साथ एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया। वह 25-25 निशानों के चार दौर के बाद चार खिलाड़ियों के साथ तालिका में…

Ragwendra P Singh
September 22, 2026
2 min read
स्कीट शूटिंग: अनंतजीत नारूका शीर्ष पर कायम, राइजा ढिल्लों भी पदक की दौड़ में

भारत के शीर्ष स्कीट निशानेबाज अनंतजीत सिंह नारूका ने 100 में से 96 निशानों के साथ एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया। वह 25-25 निशानों के चार दौर के बाद चार खिलाड़ियों के साथ तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं।

ओलंपियन और विश्व कप फाइनल के कांस्य पदक विजेता ने पहले दिन 24 और 25 का स्कोर किया था। उन्होंने ने इसके बाद मंगलवार को 23 और 24 का स्कोर किया। क्वालीफिकेशन में बुधवार को होने वाला 25 निशानों के एक और दौर बचा हुआ है और नारूका आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाने और पदक के लिए चुनौती पेश करने की मजबूत स्थिति में हैं।

अनुभवी मैराज अहमद खान और भवतेग सिंह गिल फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से लगभग बाहर हो गये है। मैराज ने दिन का समापन 91 (23, 22, 23, 23) के स्कोर के साथ किया जबकि गिल 86 (21, 23, 20, 22) के स्कोर पर रहे। भारत को टीम पदक की उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है। भारतीय तिकड़ी 273 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान है।

© X

भारतीय टीम कतर (283) से काफी पीछे है। कजाखस्तान 280 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि चीनी ताइपे और कुवैत 278 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में राइजा ढिल्लों चार दौर के बाद 92 (25, 21, 22, 24) के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

Photo: NRAI

पदक स्पर्धा में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें बुधवार के अंतिम क्वालीफिकेशन दौर में अच्छा स्कोर करना होगा। परिनाज धालीवाल 89 (23, 21, 21, 24) के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान के साथ फाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं जबकि ओलंपियन महेश्वरी चौहान 85 के स्कोर के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा से लगभग बाहर हो चुकी हैं। भारतीय महिला टीम 266 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम हालांकि चीन (287) और कजाखस्तान (274) से काफी पीछे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।