द इंडियन व्यू

'सौगात-ए-मोदी' किट की बजाय शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और मोहब्बत की सौगात दें पीएम मोदी : इमरान मसूद

नई दिल्ली। ईद पर 32 लाख गरीब मुस्लिमों को सौगात-ए-मोदी किट मिलेगी। इस बीच, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सौगात-ए-मोदी किट को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों को कुछ देना चाहते हैं तो उन्हें…

Ragwendra P Singh
March 26, 2025
2 min read
'सौगात-ए-मोदी' किट की बजाय शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और मोहब्बत की सौगात दें पीएम मोदी : इमरान मसूद

नई दिल्ली। ईद पर 32 लाख गरीब मुस्लिमों को सौगात-ए-मोदी किट मिलेगी। इस बीच, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सौगात-ए-मोदी किट को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों को कुछ देना चाहते हैं तो उन्हें शिक्षा की सौगात दी जाए।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, मैंने कल भी कहा था कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और अगर वे देश के नागरिकों को सौगात देना चाहते हैं तो यहां 25 करोड़ आबादी मुसलमानों की है, 32 लाख किट से काम नहीं चलेगा। एक किट से किसी गरीब का पेट नहीं भरेगा। देश में मुसलमानों की 95 प्रतिशत से ज्यादा आबादी गरीब है। प्रधानमंत्री अगर मुसलमानों को सौगात देना चाहते हैं तो उन्हें शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और मोहब्बत की सौगात देनी चाहिए।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, मुझे आज पटना जाना था, लेकिन एक स्वास्थ्य समस्या के कारण मुझे अस्पताल जाना है। हालांकि, पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और मुसलमान बहुत अधिक उत्पीड़ित महसूस कर रहे हैं। वे निश्चित रूप से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे।

इससे पहले सौगात-ए-मोदी को लेकर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा था कि भाजपा के पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है।

मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा था कि आपने कभी मगरमच्छ का मुंह देखा है। मुंह जब खोलता है तो लगता है कि हंस रहा है। लेकिन, उसके नजदीक जाएंगे तो वह आपको निगल जाएगा। भाजपा का हाल भी कुछ ऐसा ही है। अब उन्होंने मुसलमानों को खुश करने के लिए सौगात-ए-मोदी दे दिया है। भाजपा की हरकतों से दुनिया वाकिफ है। इनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज के दिन इससे बढ़िया मजाक सुनने को नहीं मिल सकता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…