सोशल मीडिया वर्तमान में जनता से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम : जमाल सिद्दीक़ी
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान में जनता से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान में जनता से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मोदी सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण की योजनाएं, सरकार के ऐतिहासिक निर्णय तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया सशक्त माध्यम है।
जमाल सिद्दीक़ी गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में सोशल मीडिया पर आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, वरिष्ठ पत्रकार इरफ़ान शेख़, राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह प्रभारी जसवंत जैन एवं मरियम फ़ारुकी उपस्थित रहे। कार्यशाला में देशभर से विभिन्न राज्यों के प्रदेश सोशल मीडिया व सह प्रभारी सम्मिलित हुए।
सिद्दीक़ी ने कहा कि वर्तमान युग डिजिटल युग है जिसमें त्वरित जानकारी और त्वरित प्रतिक्रिया प्रत्येक व्यक्ति के पास उपलब्ध है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के साइबर योद्धा होने के नाते आप की जिम्मेदारी है कि हम सभी भ्रामक कंटेंट पर प्रतिक्रिया करने से बचे और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक तथ्यपरक जानकारी पहुंचाएंं। भारत में जो विकास की यात्रा प्रारम्भ हुई है, उस यात्रा को और गति देने के लिए सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म को कमलमय करने की बड़ी जिम्मेदारी आपके ऊपर है।
शहजाद पूनावाला ने कहा कि डिजिटल मीडिया का विस्तार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। आज सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म प्रतिदिन नए फीचर्स के साथ आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया के पदाधिकारी होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रत्येक अपग्रेड के लिए अपडेट रहे। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने से पूर्व हम विभिन्न माध्यमों से उसकी जानकारी प्राप्त करें।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
