द इंडियन व्यू

सोमवार से दो दिवसीय केरल दौरे पर रहेंगे सी.पी. राधाकृष्णन

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन 3 से 4 नवम्बर तक दो दिवसीय केरल दौरे पर रहेंगे। यह उनके पदभार ग्रहण करने के बाद का पहला केरल दौरा होगा।शनिवार को उपराष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार3 नवम्बर…

Ragwendra P Singh
November 1, 2025
1 min read
सोमवार से दो दिवसीय केरल दौरे पर रहेंगे सी.पी. राधाकृष्णन

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन 3 से 4 नवम्बर तक दो दिवसीय केरल दौरे पर रहेंगे। यह उनके पदभार ग्रहण करने के बाद का पहला केरल दौरा होगा।शनिवार को उपराष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार3 नवम्बर 2025 को उपराष्ट्रपति कोल्लम स्थित फातिमा माता नेशनल कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कॉलेज अपने 75 वर्ष की शैक्षणिक उत्कृष्टता का उत्सव मना रहा है। इसी दिन वे फेडरेशन ऑफ इंडियन कॉयर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन्स के सदस्यों के साथ भी संवाद करेंगे। यह संगठन देशभर के सभी कॉयर निर्यातक संघों का प्रतिनिधित्व करता है।4 नवम्बर को उपराष्ट्रपति त्रिवेन्द्रम स्थित श्री चित्रा तिरुनाल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी का दौरा करेंगे। यह संस्थान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत एक राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान है, जो उच्च गुणवत्ता वाली रोगी देखभाल, औद्योगिक महत्त्व की तकनीकी विकास, तथा सामाजिक प्रासंगिकता वाले स्वास्थ्य अनुसंधान पर केंद्रित है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…