द इंडियन व्यू

सोमनाथ भारती ने लगाया भाजपा के सतीश उपाध्याय पर झूठ बोलने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार मालवीय नगर सीट से भाजपा के सतीश उपाध्याय ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती को हराया है। दोनों के बीच मुकाबला कांटे का रहा। उपाध्याय ने 2,131…

Ragwendra P Singh
February 28, 2025
2 min read
सोमनाथ भारती ने लगाया भाजपा के सतीश उपाध्याय पर झूठ बोलने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार मालवीय नगर सीट से भाजपा के सतीश उपाध्याय ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती को हराया है। दोनों के बीच मुकाबला कांटे का रहा। उपाध्याय ने 2,131 मतों से जीत हासिल की थी। अब सोमनाथ भारती ने मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने कहा है कि जब विधानसभा का सत्र शुरू हुआ, तो पूरे दिल्ली और देश में एक गहरी भावना पैदा हुई कि भाजपा ने जिस तरह से बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा किया, वह देश के अंदर गलत भावनाओं को जन्म दे रहा है।

सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक सतीश उपाध्याय ने जनता के सामने झूठ का पुलिंदा पेश किया। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर 2008 को जब भाजपा के नेतृत्व में एमसीडी के पार्क में भगत सिंह की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई थी, तो भाजपा ने उस पर ध्यान नहीं दिया।

इसके बाद, उन्होंने कहा कि कई सालों तक जब आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार में थी, तो एमसीडी में भाजपा सरकार थी। एमसीडी के अंतर्गत यह पार्क आता है जिसमें भगत सिंह की प्रतिमा खंडित हो चुकी थी। उनसे बार-बार कहा गया कि कृपया इसे ठीक करवा दें, लेकिन नहीं ठीक करवाया गया। जिसके बाद जब आम आदमी पार्टी एमसीडी में सत्ता में आई, तो 23 मार्च 2024 को अपने व्यक्तिगत फंड से आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए और क्षेत्रवासियों के सहयोग से मूर्ति की पुनः स्थापना की गई। जबकि अब सतीश उपाध्याय इस मूर्ति के नीचे खड़े होकर कहते हैं कि 3 साल पहले से यह मूर्ति खंडित पड़ी हुई है, यह बात पूरी तरीके से झूठ है।

आम आदमी पार्टी के नेता ने यह भी कहा कि भाजपा के पास सवालों का जवाब नहीं था, और वे केवल झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अपने विधानसभा कार्यकाल के दौरान उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं का अनावरण किया था, ताकि विधायक सदन में जाते समय उन शहीदों की कुर्बानियों को याद कर सकें। सोमनाथ भारती ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा के नेताओं के मन में शहीदों के प्रति प्रेम नहीं है और वे सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए झूठ बोल रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…