द इंडियन व्यू

सोनिया व राहुल को नेशनल हेराल्ड मामले में मिली राहत को कांग्रेस ने बताया सत्य की जीत

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की अदालत द्वारा प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार किए जाने के बाद कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति को करारा झटका बताया है।…

Ragwendra P Singh
December 16, 2025
2 min read
सोनिया व राहुल को नेशनल हेराल्ड मामले में मिली राहत को कांग्रेस ने बताया सत्य की जीत

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की अदालत द्वारा प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार किए जाने के बाद कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति को करारा झटका बताया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह फैसला साबित करता है कि पूरा मामला बिना अधिकार क्षेत्र, बिना एफआईआर और बिना किसी कानूनी आधार के सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने के लिए चलाया गया था।

 

केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि ईडी ने बार-बार नेशनल हेराल्ड के तथाकथित मामले में कांग्रेस नेतृत्व को फंसाने की कोशिश की लेकिन अदालत के आज के फैसले ने साफ कर दिया कि यह मामला पूरी तरह राजनीतिक द्वेष से प्रेरित था। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यह फैसला बदले की भावना से काम करने वाली जांच एजेंसियों के लिए भी स्पष्ट संदेश है। कांग्रेस और उसका नेतृत्व, लोकतंत्र और संविधान पर मौजूदा शासन के हमलों को चुनौती देने में सबसे आगे है और हर तरह की चुनौतियों के लिए तैयार है।

 

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक एक्स पोस्ट में कहा गया कि सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्रवाई पूरी तरह बेनकाब हो गई है। पोस्ट में कहा गया कि पिछले एक दशक से मुख्य विपक्षी दल के खिलाफ बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई आज देश के सामने उजागर हो गई है और न तो मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला है, न अपराध से अर्जित आय और न ही संपत्ति का कोई अवैध हस्तांतरण।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…