सोनिया गांधी ने पर्यावरणीय गिरावट पर जताई चिंता, केंद्र को उपाय सुझाए
नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र पर अवैध खनन, वनों की कटाई, पर्यावरणीय कानूनों में ढील, भू-जल में यूरेनियम की बढ़ती मात्रा और दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा जैसे संकटों को जन्म देकर देश को…

नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र पर अवैध खनन, वनों की कटाई, पर्यावरणीय कानूनों में ढील, भू-जल में यूरेनियम की बढ़ती मात्रा और दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा जैसे संकटों को जन्म देकर देश को गंभीर पर्यावरणीय आपदा की ओर धकेले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतमाला को खनन के लिए लगभग खुला छोड़ देना, तटीय और वन कानूनों का कमजोर होना और आदिवासी अधिकारों की अनदेखी सरकार की उन नीतियों का हिस्सा है, जिससे भारत का प्राकृतिक संतुलन तेजी से बिगड़ा है और लाखों लोगों का स्वास्थ्य जोखिम में पड़ा है।सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में लिखे लेख में कहा कि 100 मीटर से कम ऊंचाई वाले पहाड़ों को खनन प्रतिबंध से बाहर रखने का हालिया निर्णय अरावली की 90 प्रतिशत पहाड़ियों के लिए खतरे की घंटी है। यह कदम पहले से ही अवैध खनन से प्रभावित पर्वतमाला को और नष्ट कर देगा। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में हर सर्दी के साथ बढ़ने वाले स्मॉग को एक स्थायी सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बताते हुए कहा कि केवल 10 शहरों में ही वायु प्रदूषण से हर साल 34 हजार मौतें होती हैं।उन्होंने केंद्रीय भू-जल बोर्ड की हालिया रिपोर्ट पर कहा कि दिल्ली के 13–15 प्रतिशत भू-जल नमूनों में यूरेनियम की मात्रा सुरक्षित सीमा से अधिक पाई गई है, जबकि पंजाब और हरियाणा में यह स्तर और भी अधिक है। यह स्थिति इस बात का प्रमाण है कि पानी, जंगल और हवा तीनों ही मोर्चों पर भारत तेजी से पर्यावरणीय गिरावट का सामना कर रहा है।सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार की नीतियां संरक्षण से अधिक प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने वन (संरक्षण) संशोधन अधिनियम 2023, ड्राफ्ट ईआईए 2020 और तटीय विनियमन नियम 2018 जैसे कदमों को ऐसा फैसला बताया, जिसने पर्यावरण सुरक्षा तंत्र को कमजोर कर दिया है और बड़े कॉरपोरेट प्रोजेक्ट्स को बिना पर्याप्त जांच-परख के आगे बढ़ने का रास्ता साफ किया है।उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों और वनाधिकार कानून को कमजोर करने की प्रवृत्ति भी चिंताजनक है। इन समुदायों ने सदियों से जंगलों और जैव विविधता की रक्षा की है। वन, पहाड़ और तटीय क्षेत्र लगातार संकट में हैं और यदि नीति-निर्माण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पारदर्शिता और स्थानीय समुदायों की भागीदारी को प्राथमिकता नहीं दी गई तो आने वाले वर्षों में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।कांग्रेस नेत्री ने कहा कि देश को पर्यावरण संरक्षण के लिए नई प्रतिबद्धता की आवश्यकता है जिसमें अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, वनों की कटाई पर तत्काल रोक, कमजोर किए गए पर्यावरण कानूनों की समीक्षा और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल जैसी संस्थाओं को मजबूत करना शामिल है। यही उपाय भारत को स्वच्छ हवा, सुरक्षित पानी और एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में ले जा सकते हैं।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
