सोनिया गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उनके लम्बे सार्वजनिक…

नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उनके लम्बे सार्वजनिक जीवन, त्याग, समर्पण, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स लिखा कि सोनिया गांधी दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन त्याग, निःस्वार्थ लोक-सेवा और धर्मनिरपेक्षता तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उनका मार्गदर्शन देश की प्रगतिशील और समावेशी राजनीति को सशक्त बनाता रहे।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में आनंद, स्वास्थ्य और स्नेह की कामना की।राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी को भारतीय राजनीति में त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि देश की विविधता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के संरक्षण के प्रति उनका अटूट संकल्प सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके दीर्घ, स्वस्थ और सुखी जीवन की प्रार्थना की।राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि सोनिया गांधी ने त्याग, समर्पण और सेवा की भावना से राष्ट्रहित में अनेक निर्णय लिए, जिनसे असंख्य लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया। उन्होंने उनके लिए स्वास्थ्य, ऊर्जा और खुशियों से परिपूर्ण वर्ष की कामना की।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
