सोना इस हफ्ते 3,000 रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 1.17 लाख रुपए के पार
नई दिल्ली : सोने और चांदी दोनों की कीमत में इस हफ्ते बढ़त देखी गई है। सोने के दाम में 3,000 रुपए से अधिक का इजाफा हुआ। वहीं, चांदी का भाव 3,600 रुपए से अधिक बढ़ गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के…

नई दिल्ली : सोने और चांदी दोनों की कीमत में इस हफ्ते बढ़त देखी गई है। सोने के दाम में 3,000 रुपए से अधिक का इजाफा हुआ। वहीं, चांदी का भाव 3,600 रुपए से अधिक बढ़ गया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,02,388 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 99,358 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 3,030 रुपए की बढ़त को दर्शाता है।
22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 93,787 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 91,012 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 74,519 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 76,791 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
वहीं, समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत 3,666 रुपए बढ़कर 1,17,572 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,13,906 रुपए प्रति किलो थी।
सोने और चांदी में बढ़त की वजह वैश्विक अस्थिरता माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कई देशों पर टैरिफ लगाए जाने के कारण ग्लोबल स्तर पर अनिश्चितता में इजाफा हुआ है।
वैश्विक अनिश्चितता के समय सुरक्षित माने जाने के कारण दुनिया भर में सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है और मांग के मुकाबले सीमित आपूर्ति के कारण इनकी कीमतों में इजाफा होता है।
जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी के लिए सितंबर महीना काफी अहम होगा। निवेशकों की निगाहें ब्याज दरों में कटौती को लेकर अमेरिकी फेड की बैठक पर होगी। अगर ब्याज दरों में कटौती की जा रही है, तो सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।
1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 26,226 रुपए या 34.43 प्रतिशत बढ़कर 1,02,388 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 31,555 रुपए या 36.68 प्रतिशत बढ़कर 1,17,572 रुपए पर पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
