सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल की सफाई, कहा- हाई कोर्ट के लिखित आदेश मिलने से पहले का है ये वीडियो
नई दिल्ली : पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर शनिवार को सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने अपना पक्ष रखते हुए इसे उच्च न्यायालय के आदेश से पहले का वीडियो बताया। अस्पताल ने बताया कि वायरल वीडियो…

नई दिल्ली : पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर शनिवार को सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने अपना पक्ष रखते हुए इसे उच्च न्यायालय के आदेश से पहले का वीडियो बताया। अस्पताल ने बताया कि वायरल वीडियो उस समय रिकॉर्ड किया गया था जब उच्च न्यायालय का लिखित आदेश अस्पताल को नहीं मिला था।
अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह वीडियो 21 जुलाई 2026 को अस्पताल परिसर के उस हिस्से में रिकॉर्ड किया गया, जहां वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। प्रशासन का दावा है कि वीडियो कथित तौर पर सोनम वांगचुक के सहयोगियों ने बनाया और इसे अब सार्वजनिक किया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के समय तक दिल्ली उच्च न्यायालय का लिखित आदेश अस्पताल प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ था।
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि 21 जुलाई की शाम उच्च न्यायालय का लिखित आदेश अस्पताल को मिला, उसके तुरंत बाद पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया। उसी दिन शाम 6 बजकर 40 मिनट पर सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को सौंप दिया गया।
उल्लेखनीय है कि वायरल वीडियो में सोनम वांगचुक को अस्पताल से बाहर जाने से रोका जा रहा था। जिस पर वे पुलिस पर हाउस अरेस्ट का आरोप लगाते दिखाई दे रहे थे।
वही सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अगमो ने एक्स पर एक पोस्ट में कई सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मेदांता अस्पताल के मुख्य गेट, रिसेप्शन, आईसीयू के बाहर पुलिस मौजूद है और वही तय कर रही है कि उनसे कौन मिल सकता है और कौन नहीं।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि सोनम वांगचुक हिरासत में नहीं हैं, तो फिर पुलिस किस अधिकार के तहत लोगों की मुलाकात पर नियंत्रण कर रही है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में पुलिस की भूमिका नागरिकों की सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित करना है, न कि सत्ता में बैठे लोगों की ओर से नागरिकों को नियंत्रित करना। ऐसे सवाल हैं, जिन पर हर भारतीय को विचार करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
