सेवा संकल्प अभियान के जरिए मोदी की 25 वर्ष की जनसेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में 'सेवा संकल्प…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी। यह अभियान मोदी की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की 25 वर्षों की यात्रा को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में सेवा संकल्प अभियान के बारे में कहा कि 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होंगे। उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। तब से लेकर आज तक उन्होंने "जनसेवा से राष्ट्रसेवा" के संकल्प के साथ निरंतर देश की सेवा की है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सफर एक साधारण कार्यकर्ता से देश के "प्रधानसेवक" बनने तक का है। उनके स्पष्ट विजन, दृढ़ संकल्प और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की सोच ने भारत को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने युवाओं में नई उम्मीद जगाई है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जहां युवा नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन रहे हैं। वहीं खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं को नई ऊर्जा दी है।उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' से लेकर 'लखपति दीदी' और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे कदम उठाए गए हैं। साथ ही सीमावर्ती गांवों को "भारत का पहला गांव" बताकर उनके विकास और सम्मान को नई पहचान दी गई है। राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर सहित देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास को भी नई गति मिली है।नितिन नवीन ने बताया कि 'सेवा संकल्प अभियान' के दौरान देशभर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और अनेक सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा और समर्पण के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।नितिन नवीन ने बताया कि 7 अक्टूबर से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी। वाराणसी से वडनगर तक ये सेवा यात्रा निकाली जाएगी। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। 17 सितंबर को रक्दान शिविर लगाएंगे। 17 सितंबर को शाम 7 बजे सेवा दीया जलाया जाएगा।------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
