सेवा पखवाड़ाः गृहमंत्री शाह ने दिल्ली के लिए 1600 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 'सेवा पखवाड़ा' के तहत दिल्ली के लिए 1600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं के…

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 'सेवा पखवाड़ा' के तहत दिल्ली के लिए 1600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार के मंत्री और भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को घुसपैठिया बचाओ यात्रा बताया। शाह ने कहा कि राहुल गांधी को भारत के मतदाताओं पर भरोसा नहीं है और वह घुसपैठियों के भरोसे चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का पूरा समर्थन करती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। शाह ने कहा मोदी सरकार ने हर समय दिल्ली के कल्याण के लिए काम किया, लेकिन आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार ने केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं किया। दिल्ली में भाजपा सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही हैं। दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लागू करके दिल्ली वालों को बड़ा उपहार दिया।
शाह ने कहा कि दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार काम किया जा रहा है और धीरे-धीरे यह पहाड़ हटा रहे हैं। कूड़े से बिजली बनाकर सरकार बिजली की जरूरत पूूरा कर रही है और कूडे के पहाड़ को खत्म कर रही है। उन्होंने दिल्लीवालों से जीएसटी सुधारों के बाद दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करने का आह्वान किया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
