सेना प्रमुख ने किया बठिंडा सैन्य स्टेशन का दौरा, सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
नई दिल्ली : भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने बठिंडा सैन्य स्टेशन का दौरा किया है। गुरुवार को इस संदर्भ में जानकारी साझा करते हुए सेना ने बताया कि जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने यहां बठिंडा सैन्य स्टेशन के मौजूदा…

नई दिल्ली : भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने बठिंडा सैन्य स्टेशन का दौरा किया है। गुरुवार को इस संदर्भ में जानकारी साझा करते हुए सेना ने बताया कि जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने यहां बठिंडा सैन्य स्टेशन के मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य की गहन समीक्षा की। उन्होंने यहां चेतक कोर की परिचालन तत्परता का विस्तृत आकलन भी किया।
इस दौरान उन्होंने युद्धक तैयारी और उभरते खतरों से निपटने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के प्रभावी एकीकरण की सराहना की। अपने इस दौरे में सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हथियारों एवं उपकरणों का प्रदर्शन भी देखा। उन्होंने इस अवसर पर तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के महत्व पर बल दिया।
गौरतलब है कि भारतीय सेना बदलते समय में आधुनिक युद्धक क्षमताओं के विकास को लगातार बढ़ावा दे रही है। साथ ही सेना समय पर उनके प्रयोग के लिए तैयार भी है, जोकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। सेना प्रमुख ने यहां सभी रैंकों से सतत परिचालन सतर्कता बनाए रखने और किसी भी परिस्थिति के लिए हमेशा तैयार रहने का आह्वान किया।
सेना प्रमुख ने सैनिकों के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की, उनकी कठिन परिस्थितियों में भी अटूट निष्ठा, अनुशासन और अद्वितीय युद्धक तैयारी की सराहना की। उन्होंने जवानों के मनोबल की प्रशंसा करते हुए भरोसा जताया कि चेतक कोर किसी भी चुनौती का डटकर सामना करने में सक्षम है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने मणिपुर का भी दौरा किया था।
सेनाध्यक्ष ने यहां मणिपुर राज्य में मौजूदा स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात असम राइफल्स और सेना की सुरक्षा तैयारियों और परिचालन तत्परता की समीक्षा की थी। मणिपुर में अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सेनाध्यक्ष को यहां के जमीनी हालात की जानकारी दी गई थी। उन्होंने मणिपुर में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चल रही पहलों पर भी चर्चा की।
सेनाध्यक्ष ने यहां जवानों की पेशेवर क्षमता, दृढ़ता और कठिन परिस्थितियों में समर्पण की सराहना की। बीते दिनों भारतीय सेनाध्यक्ष ने कई सीमावर्ती चौकियों व सैन्य ठिकानों पर जाकर भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाया था। सेना प्रमुख ने यहां भारतीय सेना की तैयारियों का जायजा लिया और सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों व अधिकारियों से बात की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
