द इंडियन व्यू

सेना के लिए खरीदे जाएंगे एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार, बीईएल से समझौता

नई दिल्ली : रक्षा मंत्रालय​ ने​ शुक्रवार को भारतीय सेना के लिए ​एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार खरीदने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग 2,000 करोड़ रुपये के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। यह ​रडार…

Ragwendra P Singh
July 25, 2025
1 min read
सेना के लिए खरीदे जाएंगे एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार, बीईएल से समझौता

नई दिल्ली : रक्षा मंत्रालय​ ने​ शुक्रवार को भारतीय सेना के लिए ​एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार खरीदने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग 2,000 करोड़ रुपये के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। यह ​रडार स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित​ होंगे। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में रक्षा मंत्रालय और बीईएल के वरिष्ठ अधिकारियों ​ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 70 फीसदी से अधिक स्वदेशी सामग्री से युक्त ये रडार विमान, हेलीकॉप्टर और ड्रोन सहित हवाई खतरों का पता लगाने में सक्षम होंगे, जिससे वायु रक्षा रेजिमेंटों की परिचालन तत्परता बढ़ेगी और आत्मनिर्भर​ भारत के दृष्टिकोण को बल मिलेगा।यह वायु रक्षा रेजिमेंटों के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और भारतीय सेना की परिचालन तत्परता को बढ़ाएगा, साथ ही राष्ट्र के आर्थिक विकास में भी योगदान देगा। यह खरीद, कंपोनेंट के विनिर्माण और कच्चे माल की आपूर्ति के माध्यम से भारतीय एमएसएमई को प्रोत्साहित करके स्वदेशी रक्षा उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…