द इंडियन व्यू

सेना के केदारलिंग ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया

सेना के निशानेबाज केदारलिंग बालकृष्ण उचागांवे ने शनिवार को 23वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके साथी अजय कुमार अंबावत ने रजत…

Ragwendra P Singh
May 4, 2025
2 min read
सेना के केदारलिंग ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया

सेना के निशानेबाज केदारलिंग बालकृष्ण उचागांवे ने शनिवार को 23वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके साथी अजय कुमार अंबावत ने रजत पदक हासिल किया। नौसेना के उज्जवल मलिक ने कांस्य पदक जीता।

साभार : गूगल

केदारलिंग और अजय दोनों 24 शॉट के फ़ाइनल के अंतिम दो शॉट से पहले 223.6 से बराबरी पर थे। अजय ने हालांकि अपने 23वें शॉट में 10.9 का परफेक्ट स्कोर बनाया जिससे वह 0.7 से आगे हो गए।

अजय ने अंतिम निशाने में 9.6 अंक बनाए जबकि केदारलिंग ने दबाव में 10.6 (244.4) के मजबूत स्कोर के साथ 0.3 से जीत दर्ज की। पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह ने 579 का स्कोर बनाकर 18वां स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा का जूनियर वर्ग का खिताब चंडीगढ़ के धैर्य पराशर ने जीता जिन्होंने फाइनल में 241.6 का स्कोर किया। राजस्थान के संदीप बिश्नोई और हरियाणा के कपिल ने रजत और कांस्य पदक जीता। धैर्य ने इस स्पर्धा में युवा वर्ग का रजत भी जीता। वह फाइनल में मध्य प्रदेश के युगप्रताप सिंह राठौड़ से हार गए। उत्तर प्रदेश के चिराग शर्मा ने कांस्य पदक जीता। चैंपियनशिप का समापन सोमवार को होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।