सेंथिलकुमार ने एनजी को किया चारों खाने चित, सेमीफाइनल में चोटरानी से भिड़ेंगे
आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय वेलावन सेंथिलकुमार ने हंगरी की राजधानी में 43,500 डॉलर इनामी पीएसए कॉपर बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के विश्व के 18वें नंबर के खिलाड़ी ईन यो एनजी को हराकर…

आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय वेलावन सेंथिलकुमार ने हंगरी की राजधानी में 43,500 डॉलर इनामी पीएसए कॉपर बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के विश्व के 18वें नंबर के खिलाड़ी ईन यो एनजी को हराकर उलटफेर किया।

विश्व के 54वें नंबर के खिलाड़ी सेंथिलकुमार ने शीर्ष वरीयता प्राप्त ईन यो को 11-2, 11-9, 11-8 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना हमवतन वीर चोटरानी से होगा। तीसरी वरीयता प्राप्त और विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज चोटरानी ने क्वार्टर फाइनल में मिस्र के छठे वरीय और विश्व के 51वें नंबर के खिलाड़ी मोहम्मद अलशेरबिनी को 14-12, 12-14, 11-6, 11-8 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
